अमरोहा: गांव अतरासी के जंगलों में पेड़ के नीचे तेंदुआ दिखाई दिया, किसानों में दहशत का माहौल
Amroha, Amroha | Apr 30, 2025 अमरोहा जिले में लगातार तेंदुए की दहशत बरकरार है। तेंदुआ जिले के अलग-अलग स्थानो पर लगातार दिखाई दे रहा है वन विभाग अभी तक इस तेंदुए को पकड़ने में नाकाम साबित हुआ है। आज बुधवार की दोपहर करीब 2:00 बजे गांव अतरासी के जंगलों में आम के पेड़ के नीचे रामवीर निवासी गांव अतरासी को तेंदुआ दिखाई दिया जिससे उनके होश उड़ गए।