गनोरा गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक वृद्ध की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान घुटीमारा गांव निवासी प्रसादी सिंह के रूप में की गई। सोमवार की दोपहर 1:00 बजे सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया गया। मृतक के परिजनों ने बताया कि प्रसादी सिंह अपने बेटी के घर जा रहे थे। इस दौरान गनोरा गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।