नौतनवा: हरदीडाली गांव में 50 लोगों को एसआईआर मामले में नोटिस दिया गया
मंगलवार को 4 बजे नौतनवा तहसील क्षेत्र के हरदीडाली गांव मे एस आईआर मामले में नोटिस दिया गया। तहसीलदार नौतनवा कर्ण सिंह ने कहा कि हरदीडाली में आकर बूथ संख्या 54 में आकर शायरा, आशीष गुप्ता सहित 50 लोगों को नोटिस दिया गया। समय से दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। इस दौरान लेखपाल राहुल शर्मा, बीएलओ कुसुमलता, नीलम आदि उपस्थित रहे।