खरगोन। जिले में खरीब सीजन के शुरुआती दौर में ही खाद को लेकर किसानों का हंगामा होने लगा है। शनिवार को 2 बजे कसरावद - इंदौर मार्ग पर सैकड़ों किसान डीएपी खाद की मांग को लेकर ग्राम मेनगांव में अचानक ही सड़क पर उतर आए और प्रदर्शन करने लगे। जानकारी लगते ही एसडीएम के साथ कृषि विभाग का अमला मौके पर पहुंच। थाना पुलिस ने भी मौर्चा सम्भाल।