अमरोहा में चोरों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शहर के मोहल्ला छैवड़ा बाईपास पर स्थित सिद्धि विनायक हॉस्पिटल के सामने दिनदहाड़े बाइक चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, हॉस्पिटल स्टाफ में कार्यरत युवक ज़ैद ने अपनी बाइक अस्पताल के बाहर खड़ी की थी। शाम करीब पांच बजे एक युवक ने मौके का फायदा उठाते हुए बाइक का लॉक तोड़ा और उसे चोरी कर फरार