अंबाह में महिला सशक्तिकरण सप्ताह के तहत आचार्य आनंद क्लब ने सफाई कर्मी महिलाओं का सम्मान किया। बीसीए सभागार में आयोजित समारोह में नगर की 30 से अधिक महिलाओं को “क्लीनिंग क्वीन” सम्मान देकर सिल्की साड़ियां भेंट की गईं। डॉ. प्रगति शर्मा और युक्ताश्री ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।