परसा स्थित स्टेट बैक की शाखा में दिनदहाड़े एक वृद्ध के झोले से 50 हजार रुपये चोरी हो जाने का मामला सामने आया है.जानकारी के अनुसार हरपुर परसा निवासी हरेंद्र प्रसाद सिंह बैंक से 50 हजार रुपये निकालकर झोले में रखकर पासबुक प्रिंट कराने मशीन के पास चले गए.इसी दौरान घात लगाए बदमाशों ने ब्लेड से झोला काटकर रुपये निकाल लिए और भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गए.........