पूर्व विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया ने बिजली विभाग की विभिन समस्याओं को लेकर बिजली विभाग के एक्सईएन से मिलकर ग्रामीण ओर शहरी क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाया। इस दौरान पूर्व विधायक डॉ कृष्णा पूनिया ने कहा कि बिजली की अघोषित कटौती से आमजन परेशान हैं, लेकिन बिजली विभाग आंखे बंद करके बैठा है। कहा शीघ्र समस्या समाधान नहीं किया तो बिजली विभाग का घेराव करेगे।