आरा: उदवंतनगर और तेतरिया के बीच खड़ी ट्रक में ऑटो टकराई, एक सवारी हुआ जख्मी
Arrah, Bhojpur | May 4, 2025 उदवंतनगर और तेतरिया के बीच एक ट्रक में ऑटो टकरा गई जिसमें सवार एक व्यक्ति जख्मी हो गया। बताया जा रहा है कि ऑटो तेतरिया की तरफ जा रही थी तब ही अचानक एक बाइक सवार व्यक्ति सामने आ गया जिसको बचाने के चक्कर मे ऑटो अन्यंत्रित हो गई और खड़ी ट्रक में टकरा गई।