बारुण निमटोला में आदर्श नवयुवक संघ के तत्वावधान में भव्य 'होली मिलन समारोह' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राजनीति और समाजसेवा से जुड़ी कई लोगो ने शिरकत की। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी दिलीप सिंह, शेरघाटी विधायक उदय सिंह, नवीनगर विधायक चेतन आनंद, और डेहरी विधायक सोनू सिंह मौजूद रहे।