नवादा: नवादा के मेसकौर बीडीओ के खिलाफ मुखिया नागेश ने खोला मोर्चा, नहीं हटाने पर वोट बहिस्कार करने का दिया चेतावनी
Nawada, Nawada | Mar 10, 2024 *मेसकौर बीडीओ के खिलाफ मुखिया नागेश ने खोला मोर्चा, नहीं हटाने पर वोट बहिस्कार करने का दिया चेतावनी* सुनील कुमार नवादा : जिले के मेसकौर प्रखण्ड के बीडीओ दुनियां लाल यादव के खिलाफ बारत पंचायत के मुखिया नागेश कुमार सोनू ने मोर्चा खोल दिया है। रविवार को मुखिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों को बताया कि बीडीओ का स्थानांतरण सहित अगर उनपर कार्रवाई नहीं होती है, तो हम सभी पंचायतवासी लोकसभा चुनाव में वोट का बहिस्कार करेंगे तथा प्रखण्ड कार्यालय के समीप धरना प्रदर्शन कर पूर्ण रुपेण विरोध करेंगे।