ब्यावरा के पब्लिक स्पोर्ट क्लब में हिंदू उत्सव समिति के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय फूल सिंह कुशवाहा की स्मृति में 6 दिनों से चल रहे बीसीएल फुटबॉल टूर्नामेंट प्रतियोगिता का शनिवार को शाम 4:00 बजे करीब समापन हुआ। इस दौरान आरिज स्ट्राइकर की टीम ने जीएसएस की टीम को एक जीरो से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।