देहरादून: आईएसबीटी मोड में चंडीगढ़ बस की टक्कर से एक व्यक्ति की हुई मौत
आज दिनांक 30/10/2025 को समय करीब 10:00 बजे आईएसबीटी चौकी के सामने isbt चौक मोड़ पर एक राह चलते व्यक्ति को चंडीगढ़ रोडवेज की बस ने टक्कर मार दी। घटना में उक्त व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस द्वारा मृतक व्यक्ति के शव को कोरोनेशन अस्पताल भिजवाया गया। मौके से पुलिस द्वारा बस को कब्जे में लेते हुए बस चालक को हिरासत में लिया गया है।