देहरादून: आईएसबीटी के पास भीषण सड़क हादसा, चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट की बस की चपेट में आने से युवक की मौके पर मौत
देहरादून के आईएसबीटी पर उस वक्त अफरातफरी मच गई जब रोडवेज परिसर में एक युवक चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट की बस की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस तेज रफ्तार में थी और अचानक सामने आए युवक को चालक संभाल नहीं सका। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।