देहरादून: देहरादून में देर रात भेल चौक पर भीषण सड़क हादसा, टेंपो ट्रैवलर ने कार, बाइक, स्कूटी और ऑटो को मारी टक्कर
भेल चौक के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां एक टेंपो ट्रैवलर ने अनियंत्रित होकर एक कार, एक बाइक, एक स्कूटी और एक ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सभी वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और वाहनों को सड़क से हटवाया।