रायपुर जेल में आदिवासी नेता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के विरोध में गुरुवार रात NH-30 पर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। बस्तर प्रवेश द्वार चारामा में सर्व आदिवासी समाज ने थाना परिसर के सामने देर रात तक चक्काजाम कर अपना आक्रोश जताया। लगभग छह घंटे तक नेशनल हाईवे पूरी तरह बंद रहा, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।