बाड़मेर: विधायक प्रियंका चौधरी ने बेमौसम बारिश व आंधी से बाड़मेर में हुए रबी की फसल के नुकसान के मुआवजे को लेकर सीएम को लिखा पत्र
Barmer, Barmer | Mar 2, 2024 बाड़मेर विधायक डॉक्टर प्रियंका चौधरी ने जिले में बेमौसम बारिश से रबी की फसल को हुए नुक़सान को लेकर मुआवजे के लिए शनिवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखा। बाड़मेर जिले में बेमौसम बारिश व आंधी से हुई फसल खराबी से किसान चिंतित हो गये हैं, इसी को लेकर बाड़मेर विधायक प्रियंका चौधरी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।