कटनी नगर: कटनी में 7 साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार
जीआरपी की टीम ने 7 साल से चोरी के मामले मेंफरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है।स्थायी वारंटी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपनेस्थान बदल रहा था। साथ ही अपना मोबाइल नंबर भीबदल देता था। रविवार को जीआरपी थाना प्रभारी अरुणा वाहने नेबताया कि कॉल डिटेल ट्रेस करने के बाद वारंटी कोकटनी के कोतवाली थाना क्षेत्र के गांधी द्वार के पास सेपकड़ा गया है।