सिविल लाइन्स: बुरारी: शिष्टाचार स्क्वॉड ने बुरारी एक्सटेंशन रूट पर डीटीसी बस में लोगों को किया जागरूक
दिल्ली पुलिस के बाहरी जिले की शिष्टाचार स्क्वाड ने 6 जून, शुक्रवार की शाम 5 बजे बुरारी एक्सटेंशन रूट पर डीटीसी बस में महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया, जिसमें दिल्ली परिवहन निगम के कर्मचारियों के साथ समन्वय किया गया। इस अभियान में यात्रियों को छेड़छाड़, उत्पीड़न और मौखिक दुर्व्यवहार जैसे मुद्दों पर जागरूक किया गया।