बलरामपुर: बलरामपुर जिले से तीर्थ यात्रा पर उड़ीसा गई बस जनपद बालासोर में पलटी, दो यात्रियों की मौत, 10 घायल
जिले से संबंधित श्रद्धालु जो उड़ीसा प्रांत से बाबा भुवनेश्वर नाथ की यात्रा से लौट रहे थे, जनपद बालासोर (उड़ीसा) में बस के पलट जाने से जनपद बलरामपुर के निवासी 02 दो लोगों की मृत्यु व 10 लोगों के घायल होने की सूचना है।घायलों का इलाज जनपद बालासोर (उड़ीसा) में चल रहा है। पुलिस द्वारा घटना की सूचना प्राप्त होते ही मृतकों के परिजनों को सूचना दी गई है।