ग्राम पंचायत कंचनपुर के पीपल चौक मे हिंदू जागरण एवं सामाजिक समरसता की नई ऊर्जा प्रदान करने के उद्देश्य से हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया।कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे प्रदीप कृष्ण शास्त्री वृंदावन धाम उपस्थित रहे।वहीं हरिश्चंद्र द्विवेदी,प्रांत समन्वयक प्रमुख महाकौशल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।कार्यक्रम मे अतिथियो का पुष्प श्रीफल से सम्मान किया गया।