समकालीन अभियान के तहत मनिहारी थाना पुलिस ने विशेष छापामारी कर दो मामलों में वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष पंकज आनंद ने शनिवार को 5 बजे बताया कि न्यायालय से निर्गत NBW वारंटी के आलोक में दिलारपुर निवासी राजाराम सिंह, पिता अशोक कुमार सिंह एवं अशोक महतो पिता बासुदेव महतो को विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।