गाज़ियाबाद: थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम ने 1 शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के ₹12 हजार बरामद
थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम ने गुरुवार शाम करीब 4 बजे सीसीटीवी फुटेज, मैनुअल इनपुट व मुखबिर की सूचना के आधार पर बजीराबाद रोड़ से 80 फुटा रोड़ कट मेडिकल स्टोर के सामने से आशु नाम के 1 शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से चोरी के 12 हजार रुपए बरामद किए गए हैं।