डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मामला गोरखपुर जनपद के बेलघाट थाना क्षेत्र का है, जहाँ कम्हरियाघाट के पास शुक्रवार देर शाम एक अनियंत्रित डंपर ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।