जमुई: मंझवे चेक पोस्ट से आगे तेज रफ़्तार ऑटो ट्रक से टकराने से तीन इंजीनियरिंग के छात्र की मौत, दो घायल
Jamui, Jamui | Jul 31, 2025 जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग के मंझवे चेक पोस्ट से आगे गुरुवार की सुबह 5 बजे के करीब तेज रफ़्तार ऑटो सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतना जबरदस्त था कि ऑटो पर सवार तीन इंजीनियरिंग छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो घायल हो गए। जिसे इलाज के लिए लखीसराय ले जाया गया।