पंधाना: लिंगी फाटा के पास तेज रफ्तार कार ने भैंस को टक्कर मारी, कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज
कार चालक बुरहानपुर की ओर से इंदौर जा रहा था तभी लिंगी फाटा के पास भैंस को टक्कर मार दी जिसमें भैंस के पैर टूट गए साथ ही पीठ पर चोट आई थी फरियादी ने बोरगांव चौकी पहुंचकर शनिवार शाम 7 बजे के लगभग कार चालक के खिलाफ लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने की धाराओं में मामला दर्ज करवाया है