साहिबगंज: बोरियो थाना क्षेत्र में बाइक सवार 2 लोगों को अज्ञात ट्रेलर ने मारी टक्कर, घायलों को बेहतर इलाज हेतु लाया गया सदर अस्पताल
बोरियो थाना क्षेत्र में धगोड़ी के पास बाइक सवार 2 लोगों को अज्ञात ट्रेलर ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से बोरियो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में शिबू तुरी की हालत गंभीर बताई जा रही है जबकि उपेंद्र राय को हल्की चोट लगी है।