चरपोखरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अब दांतों के इलाज की सुविधा शुरू हो गई है। इस सेवा के शुरू होने से क्षेत्र के ग्रामीणों और मरीजों में खुशी का माहौल है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से दंत उपचार शुरू कराने की मांग की जा रही थी। जो अब पूरी हो गई है।