बिल्हौर: पति की हत्या के मामले में न्याय के लिए महिला ने एसीपी से लगाई गुहार
बिल्हौर थाना क्षेत्र के ददिखा निवासी गीता देवी ने अपने पति की हत्या के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते हुए गुरुवार दोपहर 2 बजे पुलिस और प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। गीता देवी का आरोप है कि दिनांक 14 नवंबर की रात करीब 9 बजे ग्राम ढाकापुरवा निवासी सल्लम, वैनू और रोहित ने मिलकर उनके पति राजू को ट्रक से कुचल कर बेरहमी से मार डाला।