सिलेंडरों की कमी के कारण ग्यारसपुर में कई चाय दुकानदार कोयले की सिगड़ी पर चाय बनाते नजर आ रहे हैं। शनिवार सुबह 8:00 बजे दुकानदारों का कहना है कि गैस सिलेंडर समय पर नहीं मिल रहे और कीमत भी ज्यादा है, इसलिए मजबूरी में सिगड़ी का सहारा लेना पड़ रहा है। यदि जल्द गैस की आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो छोटे व्यापारियों की परेशानी बढ़ सकती है।