बक्स्वाहा: रामनवमी पर बकस्वाहा में निकली भव्य शोभायात्रा, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
रामनवमी पर बकस्वाहा में निकली भव्य शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब बकस्वाहा। रामनवमी के पावन अवसर पर नगर में श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस मौके पर अवध बिहारी मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें रामराजा सरकार की आकर्षक झांकी घोड़ा बग्गी और पारंपरिक अखाड़ों के साथ नगर भ्रमण पर निकली। शोभायात्रा बांके बिहारी मंदिर, राम मंदिर,