पौष पूर्णिमा पर चार दिवसीय मेला का आयोजन बनमा ईटहरी प्रखंड के महदेवा स्थान घोरदौड़ के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। जिसकी तैयारी अंतिम चरण में है। मेला में दो दिन 14 और 15 जनवरी को महादंगल कुश्ती का भव्य आयोजन भी किया गया है। जिसमें अन्तर राज्य सहित विदेश के पहलवानों ने आखाड़े पर ताल ठोकेंगे।