तेघरा: तेघड़ा प्रखंड के बरियारपुर गांव में युवा समाजसेवी ने छठ व्रतियों के बीच फल और वस्त्र बांटे
तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत बरियारपुर गांव में स्थानीय समाजसेवी युवा एवं मां इंदु आंख अस्पताल के संचालक राजेश कुमार के द्वारा सैकड़ो की संख्या में छठ वर्ती के बीच फल और वस्त्र का वितरण किया गया।इस अवसर पर कई समाजसेवी एवं प्रतिनिधि मौजूद रहे।उक्त आयोजन बुधवार को दिन के नौ बजे आयोजित की गई।अतिथि के रूप में राष्ट्रीय जन जन पार्टी के नेता डॉ सोनू शंकर शामिल हुए ।