कैसरगंज: फखरपुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पहुंचा जिला अधिकारी कार्यालय, अवैध पट्टा आवंटन के खिलाफ की शिकायत
अवैध पट्टा आवंटन के खिलाफ शिकायत लेकर फखरपुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा। उसने आरोप लगाया कि गाटा संख्या 35 में आरसी सेंटर का निर्माण कार्य चल रहा था, जिसका अवैध तरीके से राजस्व अभिलेख पर नायब तहसीलदार कैसरगंज द्वारा अवैध पट्टा आवंटित कर दिया गया। शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग की है।