जगाधरी: कमेटी के पैसे ना मिलने से परेशान आजाद नगर की महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की, पुलिस जांच में जुटी
रविवार की सुबह महिला ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया था। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 11:00 बजे के लगभग पुलिस भी मौके पर पहुंची और सुसाइड नोट के आधार पर आगामी कार्रवाई को शुरू किया है। आत्महत्या के पीछे कमेटी के पैसे न मिलाना बताया जा रहा है।