पंचायत समिति छोटीसादड़ी अंतर्गत ग्राम पंचायत नाराणी में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी धनदान देथा द्वारा स्वच्छ भारत मिशन योजना के अंतर्गत संचालित कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था, गली-मोहल्लों की साफ-सफाई, नालियों की नियमित सफाई तथा तरल कचरा प्रबंधन के अंतर्गत निर्मित सोख्ता गड्ढों, मैजिक पिट आदि का अवलोकन किय