दातागंज: सराय के पास टैंपो से गिरकर एक युवक घायल, टैंपो सहित चालक फरार
बुधवार शाम 6 बजे के लगभग सराय के पास टैंपो से गिरकर एक युवक घायल हो गया। जिससे गंनगोला निवासी अबुल पुत्र अरशद घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से दातागंज सीएचसी भर्ती कराया गया है। घटना के बाद टैंपो सहित चालक फरार हो गया है। घायल का दातागंज सीएचसी पर इलाज चल रहा है।