हुज़ूर: मध्य प्रदेश सरकार को केंद्र से मिलेंगे ₹44255 करोड़, 4 विभागों की झोली रहेगी खाली
Huzur, Bhopal | May 2, 2025 नरेंद्र मोदी सरकार ने केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के लिए मध्यप्रदेश को दी जाने वाली राशि के प्रावधानों की घोषणा कर दी है। चालू वित्त वर्ष में केंद्र ने मोहन यादव सरकार को करीब आठ हजार करोड़ रुपए अधिक देने का फैसला किया है। एमपी सरकार को अगले वर्ष 31 मार्च तक इसका भुगतान किया जाएगा।