गंगागंज के पास दुर्घटनाग्रस्त कार को लेने गई क्रेन को पीछे से पिकअप ने मारी टक्कर, चपेट में आने से एक युवक की हुई मौत
Raebareli, Raebareli | Mar 30, 2026
30 मार्च रविवार सोमवार की मध्य रात्रि 12:30 के आसपास एक युवक दुर्घटना का शिकार होकर दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी प्राप्त हुई कि दुर्घटना स्थल पर पहले से एक दुर्घटनाग्रस्त कार खड़ी हुई थी। जिसे लेने के लिए एक प्राइवेट क्रेन के द्वारा लाया जा रहा था। तभी एक अनियंत्रित पिकअप ने पीछे से क्रेन में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक के चपेट में आ गया।