चंदिया: चंदिया-उमरिया मार्ग पर 5 जगह सड़क मरम्मत, नेशनल हाईवे पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी
Chandia, Umaria | Dec 13, 2025 चंदिया से उमरिया के बीच लगभग पांच स्थानों पर सड़क मरम्मत का काम चल रहा है, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ठेका कंपनी की ओर से लगाए गए सेफ्टी कोन में रेडियम नहीं है, और रात के समय मरम्मत वाले स्थानों पर कोई स्पष्ट इंडिकेटर या लाइट की व्यवस्था नहीं की गई है। इससे वाहन चालकों को रात में इन स्थानों को देखने में दिक्कत होती है।