पतरघट: पतरघट पुलिस ने कपसिया बस्ती से आर्म्स एक्ट के एक फरार नामजद आरोपी को किया गिरफ्तार,भेजा जेल
स्थानीय थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कपसिया बस्ती से आर्म्स एक्ट के एक फरार नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.थाना अध्यक्ष पुनि प्रभाकर भारती ने बताया की आर्म्स एक्ट मामलें में फरार चल रहें नामजद अभियुक्त कपसिया बस्ती निवासी सौरव कुमार पिता मंटून यादव को पुअनि सोनू कुमार ने पुलिस बल के सहयोग से गुप्त सूचना के आधार गिरफ्तार किया गया।