पतरघट: पतरघट पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लत्तीपुर बस्ती से नामजद बदमाश को किया गिरफ्तार,भेजा जेल
स्थानीय थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गोलमा पश्चिम पंचायत स्थित लत्तीपुर बस्ती से एक फरार नामजद बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थाना अध्यक्ष पुनि प्रभाकर भारती ने बताया की गुप्त सूचना के आधार पर पुअनि सोनू कुमार ने पुलिस बल के सहयोग से कांड के फरार नामजद आरोपी रामकुमार उर्फ जग्गा उर्फ राजकुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया