कोल: थाना सासनी गेट क्षेत्र के अंतर्गत घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल को दबंगों ने जलाकर की खाक
Koil, Aligarh | Mar 11, 2024 घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल को दबंग ने आग लगाकर किया खाक, उक्त दबंग लोग पहले भी उक्त परिवार के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दे चुके हैं। दबंग अपनी आदतों से बाज नहीं आते, इस संदर्भ में युवक के द्वारा सोमवार करीब 11:00 बजे संबंधित थाने में जाकर दबंग लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई की बात कही है।