चकिया स्थानीय क्षेत्र के ठेकहा गांव के करीब आज गुरुवार शाम 06 बजे बाइक सड़क पर अनियंत्रित होकर पलटने से बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। बताया जाता है कि अमदहा निवासी धर्मेंद्र व मल्लूराम किसी कार्य को सम्पन्न कर चन्दौली से अपने घर जा रहे थे इसी बीच बाइक अनियंत्रित होकर पलट गयी जिससे दोनों घायल हो गये। घायलों का इलाज चकिया अस्पताल मे चल रहा है।