हौज खास: दिल्ली रुप नगर थाने मे तैनात हैड कांस्टेबल रवि कुमार की हार्ट अटैक आने के कारण हुई मृत्यु
दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल की हार्ट अटैक से मौत होने का मामला सामने आया है। हेड कॉन्स्टेबल रवि कुमार रूपनगर थाने में तैनात थे।उन्होंने एक फेयरवेल पार्टी में हरियाणवी गाने पर डांस किया था। बताया जा रहा है कि रूपनगर थाने में एक फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया था। इसी दौरान रवि कुमार के सीने में दर्द हुआ। कुछ देर बाद ही उनकी जान चली गई।