जयपुर के खोराबीसल थाना इलाके में स्थित ग्वाल बाबा के मंदिर में 10 लाख रुपए के जेवरात चोरी करने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने रात को पुलिस की पीसीआर वैन की रेकी करने के बाद चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वही चोरों की तस्वीर मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बोलोरो गाड़ी से आए अज्ञात चोरों ने 10 मिनट के अंदर फरार हो गए।