हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के अर्रा रोड पर लगने वाली सब्जी मंडी के पास दबंगों ने युवक को पीट-पीट कर लहुलुहान कर दिया।मारपीट में युवक के सर पर गंभीर चोट आई है।थाना प्रभारी ने रविवार रात 11:30 बजे बताया घटना की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।