मेदिनीनगर (डालटनगंज): सांसद खेल महोत्सव 2025 का शुभारंभ, 14 दिसंबर को समापन, हाफ मैराथन का आयोजन
रविवार की सुबह करीब 8 बजे सांसद खेल महोत्सव 2025 के तहत शिवाजी मैदान से पुलिस लाइन तक हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हरि झंडी दिखाकर और बैलून उड़ाकर किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पलामू सांसद बी.डी. राम ने विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए पुरस्कार प्रदान किया। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव युवाओं में खेल भावना, अनुशासन