धनौरा: गजरौला के मोहल्ला लक्ष्मी नगर में प्लॉट पर कब्जा करने को लेकर दो गुटों के बीच हुई मारपीट, केस दर्ज
शहर के मोहल्ला लक्ष्मीनगर निवासी विवेक गुप्ता व किशोर शर्मा के बीच प्लाट को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार की रात विवेक गुप्ता अपने साथियों के साथ प्लाट की नींव उखाड़ने के लिए पहुंच गया। तभी जानकारी होने पर किशोर शर्मा व उनके परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। जबकि विवेक शर्मा का आरोप है कि किशोर शर्मा प्लाट पर कब्जा करने की नीयत से रात में चाहरदीवारी कर रहे थे।