खुडैल: नगर निगम के ट्रेंचिंग ग्राउंड में दिखा तेंदुआ, देवगुराड़िया इलाके में घूमता मिला, निगम कर्मचारी ने बनाया वीडियो
इंदौर के रिहायशी इलाके में एक बार फिर से तेंदुए का मूवमेंट नजर आया है,इस बार तेंदुआ देवगुराडिया इलाके में नगर निगम के तेंचिंग ग्राउंड में दिखाई दिया है नगर निगम के कर्मचारियों ने तेंदुए की तस्वीरें अपने मोबाइल के कैमरे से कैद भी की है,इसके बाद से यहाँ हडकंप की स्थिति बनी हुई है दरअसल नगर निगम के कर्मचारी देर रात यहाँ ड्यूटी के लिए पहुंचे थे ।